अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा

Updated Fri, 18 Oct 2024 10:34 PM IST

21 अक्तूबर को गिलहराज मंदिर अचलताल से ध्वज पदयात्रा निकलेगी, जो सालासर बालाजी मंदिर मथुरा रोड तक जाएगी। 22 अक्तूबर को दोपहर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा।


Foundation Day Celebration of Salasar Balaji Temple

सालासर बालाजी मंदिर के स्थापना दिवस समारोह के बारे में पत्रकार वार्ता
– फोटो : संवाद

Trending Videos



विस्तार


मथुरा रोड स्थित सालासर बालाजी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के छह वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस समारोह 21 व 22 अक्तूबर को मनाया जाएगा। सालासर मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि ज्ञान प्रकाश गोयल को कार्यक्रम संयोजक, संजय अग्रवाल व आकाश गंगल को सह संयोजक बनाया गया है। 

Trending Videos

ज्ञान प्रकाश गोयल ने बताया कि 21 अक्तूबर को गिलहराज मंदिर अचलताल से ध्वज पदयात्रा निकलेगी, जो सालासर बालाजी मंदिर मथुरा रोड तक जाएगी। 22 अक्तूबर को दोपहर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा। शाम को बालाजी के शयन तक कुमार संदीप व श्रेष्ठ दीक्षित कानपुर वालों का भजन कार्यक्रम होगा। इस मौके पर विष्णु अग्रवाल, अजय अग्रवाल, रजनीकांत शर्मा, श्याम सुंदर, ललित सिंघल आदि मौजूद रहे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *