foundation-like structure found during excavation in Shahjahanpur

जमीन के नीचे नींव और पत्थर मिले
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव गोरारायपुर में खोदाई के दौरान ईंटों से बनी नींव जैसी संरचना मिली है, जो करीब 20 फुट तक फैली है। माना जा रहा है कि यह नींव प्राचीन गढ़ी का हिस्सा है। निगोही और सिंधौली क्षेत्र में पहले भी पुरातात्विक महत्व की वस्तुएं मिलती रही हैं। 

प्रधान सुमनलता के बेटे संजय दीक्षित ने बताया कि मनरेगा के तहत खोदाई चल रही थी। इसमें जमीन के नीचे से पूरी नींव व पत्थर मिले हैं। 20 फुट लंबाई तक खोदाई हुई है। नींव पूरे हिस्से में फैली है। कहा कि वह क्षेत्र के पुरातात्विक उत्खनन के लिए प्रयास करेंगे। 

कई संस्कृतियों के दबे होने की संभावना

एसएस कॉलेज में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. विकास खुराना ने बताया कि पहले से ही गोरारायपुर स्थित गढ़ी के विधिवत उत्खनन की मांग की जा रही है। इस पर अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। यह बस्ती अत्यंत प्राचीन है। यहां तीन से सात संस्कृतियों के अवशेषों के दबे होने की संभावना है। 

गोरारायपुर जिले के प्राचीनतम इतिहास से लेकर वर्तमान समय तक का साक्षी है। अगर इसकी एक बार विधिवत खोदाई हो जाए तो जनपद के प्राचीन गौरवशाली इतिहास की बहुत-सी जानकारी मिल सकती है। यह माना जाता है कि यहां कोई प्राचीन बस्ती रही है। कुछ सिक्के भी मिलते रहे हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें