Four accused of robbery arrested in police encounter

पुलिस मुठभेड़ स्थल पर हाथरस एसपी
– फोटो : पुलिस

विस्तार


सादाबाद कस्बे के सराफ मनोज वर्मा से दो दिन पहले नौ नहीं, करीब 50 लाख रुपये कीमत के जेवरात लूटे गए थे। इसका खुलासा पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर किया है। गिरफ्तार बदमाशों में एक फरहान को पुलिस की गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस  का दावा करता है कि फरहान की बहन से सराफ का बेटा फोन पर चैटिंग करता था, उसने ही उसे सबक सिखाने के लिए मनोज के पड़ोसी सराफ आदर्श वर्मा के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची थी। 

Trending Videos

घटना की रिपोर्ट में सराफ ने करीब नौ लाख रुपये कीमत के 125 ग्राम सोने-चांदी के जेवर लूटे जाने बात कही थी, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर करीब 50 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि यह सभी मनोज वर्मा से ही लूटे गए हैं।  

गिरफ्तार आरोपियों में वैभव रावत पुत्र देवानंद रावत निवासी मोहल्ला चामड़वाला, इलफाज उर्फ सैजू पुत्र इलियाज निवासी व्यापारियान, आदर्श वर्मा पुत्र सुरेन्द्र वर्मा निवासी रतनपुरी और फरहान पुत्र सलीम निवासी रामलीला ग्राउंड कोठीद्वार शामिल हैं। फरहान के पैर में गोली लगी है। आदर्श वर्मा भी सराफा कारोबारी है और उसकी लूटपाट के शिकार हुए मनोज वर्मा के पास ही निरंजन बाजार में दुकान है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *