Four and a half lakh consumers deprived of OTS

रायबरेली के त्रिपुला पावर हाउस पर लगे ​शिविर में बिल         सही कराते उपभोक्ता। स्रोत-विभाग

60 हजार का बिल पर मिल रही 500 छूट

Trending Videos

डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र के घुरवारा गांव निवासी रामजियावन ने बताया कि एक साल पहले बिल जमा किया था। 60 हजार का बिल फिर आ गया है। इसमें 500 रुपये की छूट मिल रही है। बिल संशोधन के लिए उपखंड कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। कोई सुनने वाला नहीं है।

मनमाने तरीके से थमाए जा रहे बिल

जगतपुर कस्बे के रामऔतार, गदागंज के इस्माइल मऊ निवासी रंजीत कुमार व ऊंचाहार कस्बे के रामदेव ने बताया कि उपभोक्ताओं के घर कभी रीडिंग लेने कोई नहीं आता। मनमाने तरीके से बिल थमा दिए जाते हैं। ओटीएस चल रही है। लोगों को गड़बड़ बिल दिए जा रहे हैं। संशोधन के नाम पर दौड़ाया जा रहा है। ओटीएस में किसी को 500 तो किसी को 200 रुपये की छूट मिल रही है।

पांच दिन चक्कर काटने के बाद हुआ रजिस्ट्रेशन

परशदेपुर के शिवदुलारे, छतोह के अखिलेश व डीह के बसंतलाल ने बताया सर्वर इतना धीमा चलता है कि रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ता है। सुंदरगंज के शिवरतन ने बताया कि सर्वर धीमा चलने के कारण पांच दिन बाद ओटीएस में रजिस्ट्रेशन हो पाया।

रायबरेली। ये केस बानगी भर हैं। ऐसे ही करीब दो लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं जो अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए चक्कर काट रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी विद्युत वितरण खंड द्वितीय और डलमऊ डिवीजन के उपभोक्ताओं को हो रही है।

अभियंता समस्याओं का निस्तारण नहीं कर पा रहे हैं। यही वजह है कि एकमुश्त समाधान योजना का लाभ एक तिहाई लोग ही उठा पाएं हैं। 15 दिसंबर से शुरू हुई योजना के दो चरण समाप्त हो चुके हैं लेकिन अब तक मात्र 56,260 लोग ही लाभ उठा पाए हैं।

बताया कि अभी भी 4,43,740 उपभोक्ता लाभ उठाने से वंचित हैं। अंतिम चरण बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है जो 31 जनवरी तक चलेगा। यदि इसमें भी उपभोक्ता वंचित रहे तो ओटीएस का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

सहूलियत के लिए जगह-जगह लगाए जा रहे शिविर

उपभोक्ता समय रहते एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठा लें। अंतिम चरण 31 जनवरी तक चलेगा। लोगों की सहूलियत के लिए प्रतिदिन कस्बों, उपकेंद्रों, उपखंड कार्यालयों में शिविर लगाए जा रहे हैं जिनमें समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है।

-मुकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता पावर कॉर्पोरेशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *