
मुठभेड़ में घायल बदमाश
– फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के रायबरेली में सोमवार की रात गंगा कटरी में एसओजी व पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। तो पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली लगने से चार बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए बदमाश व्यापारी की हत्या के मामले में फरार चल रहे थे। घटना डलमऊ थाना क्षेत्र के नरसवां गांव की थी। गांव निवासी खाद्यान्न व्यापारी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। अब इन्हें गिरफ्तार किया गया है।