बरेली में 369 छात्रों से करीब चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में नामजद खुसरो कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी व अन्य आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। धोखाधड़ी मामले की जांच अब एसआईटी करेगी। 


Four-member SIT will investigate the fraud case of Sher Ali Jafri in Bareilly

शेर अली जाफरी
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


बरेली के सीबीगंज स्थित खुसरो कॉलेज में डीफार्मा की डिग्री देने के नाम पर 369 छात्रों से करीब चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में एसएसपी ने चार सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है। एसपी साउथ मानुष पारीक की निगरानी में यह चार सदस्यीय टीम काम करेगी।

Trending Videos

क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में नकटिया चौकी प्रभारी मोहित चौधरी, सर्विलांस सेल के मुख्य आरक्षी लोकेंद्र और थाना शाही के आरक्षी शेखर वर्मा टीम में शामिल हैं। यह टीम खुसरो कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी से संबंधित चारों मुकदमों की जांच कर विवेचना को दिशा देगी।

एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि टीम रोज अपने कार्य की प्रगति आख्या एसपी दक्षिणी के जरिये उन्हें सौंपेगी। जरूरी साक्ष्य संकलन व वित्तीय लेनदेन आदि की पड़ताल यह टीम करेगी ताकि गुण दोष के आधार पर विवेचना का त्वरित निस्तारण किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें