four-month old baby who was sleeping with his father was kidnapped

मासूम का फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र के कैंट वाली काली मंदिर के पास से शुक्रवार तड़के माता-पिता के साथ सड़क किनारे सो रहे चार माह के मासूम का अपहरण हो गया। पुलिस ने काफी छानबीन की, लेकिन देर शाम तक बच्चे का सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

सूरज निवासी बनाह, राया अपनी पत्नी प्रीति और तीन बच्चों के साथ बस अड्डे के पास किराए का मकान लेकर रहते थे। आर्थिक तंगी के कारण मकान का किराया न चुकाने पर 22 मई को मकान स्वामी ने उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद सूरज ने जमुनापार क्षेत्र में किराए पर एक मकान लिया। सामान वहां शिफ्ट कर दिया। बुधवार रात वह अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को लेकर कैंट काली मंदिर के पास सड़क किनारे सो गया। बृहस्पतिवार को उसे जमुनापार वाले मकान में शिफ्ट होना था, लेकिन पत्नी ने बृहस्पतिवार को मकान में शिफ्ट होने से रोक दिया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें