किरावली। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल की पहल पर क्षेत्र की 4 और सड़कों के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। विधायक ने बताया कि रसूलपुर सदर से सकतपुर तक छूटी सड़क 1.7 किलोमीटर, मलिकपुर चाहर से नगला सालिगा तक 2.30 किलोमीटर, नानऊ से जनूथा तक 1.5 किलोमीटर और खेड़ा जाट से नगला देविया तक 1.70 किलोमीटर की चार सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। बताया कि इन चार सड़कों के बन जाने से राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बताया कि इन सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जाएगा। संवाद
