{“_id”:”677ebb7d52ee489d580b8ccb”,”slug”:”four-officials-of-the-organization-including-dr-swayamprabha-dubey-received-bharat-shri-award-orai-news-c-224-1-ori1005-124357-2025-01-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: डॉ. स्वयंप्रभा दुबे समेत संगठन के चार पदाधिकारियों को मिला भारत श्री सम्मान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
भारत श्री सम्मान से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के पदाधिकारी।
– फोटो : भारत श्री सम्मान से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के पदाधिकारी।
उरई। देवभूमि हरिद्वार के एमजे सरोवर पोर्टिको में भारत श्री सम्मान समारोह 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले पदाधिकारियों को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भारत सरकार रामनाथ ठाकुर, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पवार, न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह को सम्मानित किया।
कार्यक्रम संयोजक एवं संस्था के चेयरमैन मोहित नवानी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन उत्तर प्रदेश की टीम में डॉ. स्वयं प्रभा दुबे, जयनारायण चंसौलिया, डॉ. रचना श्रीवास्तव एवं चंचल मिश्रा को भारत श्री सम्मान से नवाजा गया।