
आरोपियों को भेजा गया जेल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के डेलापीर अनाज मंडी परिसर स्थित धर्मस्थल में घुसकर मूर्तियां तोड़ने व पुजारी पर चाकू से हमला करने के आरोपी उत्तराखंड के खटीमा थाने के इस्लाम नगर गौटिया निवासी अकरम और उसके तीन मददगारों को सोमवार को जेल भेज दिया गया।
Trending Videos
रविवार सुबह साढ़े सात बजे अकरम उर्फ सोनू ने गोपेश्वरनाथ मंदिर में घुसकर वहां रखी मूर्तियों को तोड़ दिया था। उसने शीशे में रखी मूर्तियों को भी निकाल लिया था। इस बीच पत्नी की सूचना पर पहुंचे पुजारी रामकिशोर पर चाकू से हमला कर दिया था। शोर सुनकर जुटे लोगों ने आरोपी को पकड़ा तो कुछ लोग उसे छुड़ाने आ गए। लोगों ने उसेे इज्जतनगर पुलिस को सौंप दिया। अकरम से पुलिस ने विदेशी मुद्रा, चाकू और स्कूटी बरामद की थी।
तीन आरोपियों की खंगाली कुंडली, धाराएं भी बढ़ाईं
अकरम को बचाने वालों में शहर के बिहारमान नगला निवासी शाहरुख और अरशद व जगतपुर पानी की टंकी के निवासी आजम शामिल रहे। इनका रिकॉर्ड खंगाला गया, पर इन पर पुराना कोई मुकदमा जानकारी में नहीं आया। थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से चारों को जेल भेज दिया गया। मुकदमे में जानलेवा हमले की धारा बढ़ाई गई है।
