Four persons test positive for dengue in Etah six other patients admitted with fever

डेंगू
– फोटो : amarujala

विस्तार


उत्तर प्रदेश के एटा में बुखार का प्रकोप चल रहा है। बुखार के मरीजों की जांच हो रही है उसमें भी डेंगू निकल रहा है। सोमवार को मेडिसिन वार्ड में चार व्यक्ति डेंगू के भर्ती किए गए। जबकि छह सामान्य बुखार के चलते भर्ती हुए।

Trending Videos

मेडिसिन विभाग की ओपीडी दो कक्षों में संचालित हो रही है। इसके बाद भी वहां मरीजों की भीड़ जमा रहती है। कारण कि लोग बुखार के साथ पेट आदि की समस्या से ग्रसित चल रहे हैं। आम दिनों में यहां 400 से 450 मरीजों का दोनों कक्षों में उपचार किया जाता है। सोमवार को अवकाश के दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी में मरीजों को देखा गया। 

मेडिसिन विभाग में 270 मरीजों का उपचार हुआ। इसमें से 160 से 170 तक बुखार के मरीज रहे। सोमवार को मेडिसिन वार्ड में गांव दलेलपुर निवासी रूपकिशोर को बुखार आ रहा था। जांच कराने पहुंचे। डेंगू पॉजिटिव आए। पीपल अड्डा निवासी ओमवती को पांच दिन से बुखार आ रहा था। 

सोमवार को जांच हुई डेंगू पॉजिटिव आईं। कासोन निवासी दिलवर व रोडवेज बस स्टैंड निवासी अनिल की भी डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चारों को वार्ड में भर्ती किया गया। सोमवार को मेडिसिन वार्ड में 19 बुखार के मरीज भर्ती थे। वहीं बच्चा वार्ड में 11 बच्चे बुखार के भर्ती थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *