आगरा। नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आगरा के चार खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिले से एक महिला और तीन पुरुष मुक्केबाजों का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 4 से 10 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। चयनित मुक्केबाजों में मनीष राठौर 55 किग्रा, करण राजपूत 60 किग्रा, अमन राठौर 70 किग्रा और बबीता 55 किग्रा हैं। आगरा जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष पृथ्वीराज चाहर ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *