Four-year-old girl kidnapped and misdeeds accused arrested in Badaun

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को अगवा कर उससे दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी उसे उसके घर के सामने छोड़कर फरार हो गया। हालत बिगड़ने पर बच्ची को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos

इस्लामनगर कस्बे के एक मोहल्ले में चार साल की मासूम सोमवार को दोपहर में घर के बाहर खेल रही थी। तभी 39 वर्षीय युवक बच्ची को अगवा कर अपने घर ले गया। आरोप है कि यहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। इस पर आरोपी उसे घर के बाहर छोड़कर भाग गया।

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकले तो दंग रह गए। जानकारी करने पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। हालत गंभीर देखते हुए पुलिस ने बालिका को जिला महिला अस्पताल भेजा। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *