Four year old girl misdeed in ballia condition critical 70 year old accused arrested women files FIR

बलिया के रसड़ा कोतवाली में दर्ज हुआ मामला।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम की हालत गंभीर है। उसका इलाज मऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 

Trending Videos

तहरीर के आधार पर रसड़ा थाने की पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज करके 70 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 26 जनवरी को पंचायत भवन में कार्यक्रम था। राष्ट्रगान चल रहा था। इसी बीच, बुजुर्ग चार वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर एकांत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के चिल्लाने पर वहां पहुंची तो आरोपी भाग निकला। 

दुष्कर्म के बाद से बेटी की हालत गंभीर है। इलाज के लिए उसे सीएचसी रसड़ा ले गई, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज हुआ, लेकिन मासूम की हालत में सुधार नहीं हो सका। इसके बाद उसे मऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को प्रधानपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाल रत्नेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बच्ची का इलाज चल रहा है। स्वस्थ होते ही बच्ची और उसके माता-पिता का बयान दर्ज किया जाएगा। मेडिकल परीक्षण करा कर जल्द ही चार्जशीट अदालत में दाखिल की जाएगी। आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें