संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

Updated Sat, 15 Jun 2024 11:47 AM IST

Fourth accused of murder of two year old innocent child also arrested

मासूम रूपेंद्र की फाइल फोटो, पूछताछ करती पुलिस
– फोटो : संवाद

विस्तार


फिरोजाबाद के टूंडला में जमीन की रंजिश में हुई दो वर्ष के मासूम की हत्या के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामले में पुलिस हत्यारोपी परिवार की महिला, उसका बेटा व नाबालिग बेटी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ठार हाथी निवासी देवेन्द्र उर्फ कल्याण सिंह के इकलौते दो वर्षीय पुत्र रूपेंद्र की 2 जून को परिवार की ही महिला बर्फी देवी, उसके पुत्र रवि, रॉकी उर्फ अनिल व नाबालिग बेटी ने 2 जून की सुबह 11 बजे अगवा कर गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को घर में ही गेहूं की बोरी के नीचे दबाकर त्रिपाल से ढक दिया था। आरोपी उसे बच्चे को गांव के बाहर गुफा में खोदे गए गड्ढे में दफना पाते उससे पूर्व मामला खुल गया था।

पुलिस हत्यारोपी बर्फी देवी, रवि व नाबालिग बेटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चौथे हत्यारोपी रॉकी उर्फ अनिल फरार हो गया था। शुक्रवार शाम पांच बजे पुलिस ने रॉकी उर्फ अनिल को बजहेरा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया तथा न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह का कहना है कि चौथे हत्यारोपी रॉकी उर्फ अनिल को भी गिरफ्तार कर लिया है। वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *