{“_id”:”673d0a363ceaf38f470459e4″,”slug”:”fourth-batch-of-nursing-started-lucknow-news-c-13-1-lko1029-959543-2024-11-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: नर्सिंग के चतुर्थ बैच की शुरुआत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार को कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चौथे बैच की शुरुआत हुई। निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों से कहा कि सफलता का शॉर्टकट नहीं है। मेहनत ही इसका मूल मंत्र है। उपप्रधानाचार्य डॉ. प्रज्ञा पाठक ने कॉलेज ऑफ नर्सिंग की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। मौके पर डॉ. धर्मेंद श्रीवास्तव, डॉ. अशोक कुमार बिश्नोई मौजूद रहे।
