Fourth Monday of Savan in Ayodhya.

भगवान शिव का जलाभिषेक करते शिवभक्त।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


एक ओर बारिश ने रामनगरी को सराबोर कर दिया तो दूसरी तरफ सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। ब्रह्ममुहूर्त से ही रामनगरी हर हर बम बम के जयकारों से गूंजने लगी। रामनगरी में उमड़े शिवभक्तों ने भोलेबाबा का अभिषेक किया तो वहीं भगवान इंद्र ने शिवभक्तों का अभिषेक किया।

Trending Videos

रामनगरी में सावन की फुहारों के बीच आस्था की भी बारिश हुई। सुबह से शिव मंदिरों में भक्तों की कतार रही जयकारे गूंजते रहे। 

प्रशासन की ओर से भीड़ नियंत्रण के लिए रूट डायवर्जन किया गया है।

शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार सुबह चार बजे से ही लग गई थी। बारिश में भीगते हुए हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए शिवभक्त लाइन में लगे रहे।

भारी भीड़ को देखते हुए अयोध्या में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। सीसीटीवी से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें