Fraud in purchase and sale of land case registered against eight in mathura

जैत थाना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मथुरा के जैत थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में एग्रीमेंट और भुगतान के बाद भी जमीन न देने व फर्जी दस्तावेज का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एसएसपी के आदेश पर थाना जैंत में आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

हाईवे पर स्थित कुल 37.66 एकड़ जमीन का 3.20 करोड़ रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से जुलाई 2022 में मैसर्स वीएसडब्लू रियल एस्टेट प्रोजेक्टस प्रा.लि. गणेशरा मथुरा के अधिकृत प्रतिनिधि श्याम सुंदर शर्मा एवं विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधि विजय शर्मा आदि के साथ हुआ था। आरोप है कि पहली किस्त पहुंचने पर सुमित मित्तल आदि ने नवंबर 2022 में छह एकड़ भूमि की रजिस्ट्री कर दी। इसके बाद दूसरी किस्त लेकर भी रजिस्ट्री नहीं की। एग्रीमेंट के बाद भी जुलाई 2023 में भूमि टुकड़ों में अन्य व्यक्तियों को बेच दी गई।

वीएसडब्ल्यू के प्रतिनिधि श्याम सुंदर शर्मा के अनुसार, धोखे की जानकारी होने पर 12 अक्टूबर 2023 की शाम वृंदावन के एक होटल में विपक्षियों को बुलाया गया। धोखाधड़ी के आरोप पर दीपक कुमार व अन्य लोगों ने मारपीट की। जान से मारने की भी धमकी दी। जैंत थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि जमीन की धोखाधड़ी के साथ ही विभिन्न धाराओं में दीपक कुमार, सुमित मित्तल, मधुर मित्तल, अनिल शर्मा निवासी बालूगंज आगरा, अमित शर्मा निवासी गांधी नगर हरी पर्वत आगरा, राहुल शर्मा निवासी महादेव नगर ताजगंज, आगरा एवं दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *