बलिया में 200 शिक्षकों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। डीआईओएस ने गलत तरीके से नियुक्त शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। नियुक्तियों की जांच की जा रही है। 



Fraud in teacher recruitment in Ballia DIOS stopped salary of teachers appointed wrongly

शिक्षक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos



विस्तार


बलिया जिले के विभिन्न इंटर कॉलेजों और संस्कृत विद्यालयों में की गई 200 से अधिक नियुक्तियां जांच के घेरे में हैं। डीआईओएस देवेंद्र गुप्ता ने मामला संज्ञान में आने के बाद उक्त शिक्षकों के वेतन के भुगतान पर रोक लगा दी है। डीआईओएस के अनुसार सभी नियुक्तियां पूर्व डीआईओएस रमेश सिंह के कार्यकाल की हैं। नियमों को ताक पर रखकर उक्त नियुक्तियां की गई हैं। यहां तक कि बिना अनुदान के कॉलेज में भी 50 से अधिक नियुक्तियां कर दी गई। साथ ही भुगतान भी कर दिया गया। डीआईओएस के अनुसार मामले की जांच के लिए शासन स्तर से भी टीम का गठन किया जा रहा है।

Trending Videos

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि नियमों को तक पर रखकर जिले के कई इंटर कालेजों एवं संस्कृत विद्यालयों में करीब 200 शिक्षकों की नियुक्तियां गलत ढंग से की गई है। अवैध तरीके से नियुक्त इन शिक्षकों की सूची बना ली गई है। वेतन रोक दिया गया है।

उक्त शिक्षकों के संबंध में जब स्थानीय लिपिकों से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कोई भी फाइल अपने पास होने से इनकार किया। लिपिकों का कहना था कि सभी शिक्षकों की फाइलें तत्कालीन डीआईओएस रमेश सिंह अपने साथ ले गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें