संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 04 Oct 2024 06:23 PM IST
{“_id”:”66ffe55ed819dd0669012139″,”slug”:”fraud-of-2575-lakhs-fir-filed-lucknow-news-c-13-lko1027-900838-2024-10-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: कारोबारी समेत तीन से 25.75 लाख ठगे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 04 Oct 2024 06:23 PM IST

लखनऊ। ठगों ने मकान, माल और उधार के नाम पर कारोबारी सहित तीन लोगों से 25.75 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ितों ने मड़ियांव, सरोजनीनगर और वजीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अलीगंज के शिवपुरम में रहने वाले कारोबारी महेंद्र शुक्ला के मुताबिक मड़ियांव निवासी अशोक कुमार सिंह ने मकान बेचने की बात कही थी। सौदा 18 लाख में हुआ था। अशोक व उसके परिजनों ने 16 लाख लेकर एग्रीमेंट कर दिया, पर रजिस्ट्री नहीं की और रकम हड़प ली। वहीं, सरोजनीनगर के गिरजेश तिवारी त्रिशूल इंटरनेशनल प्रा.लि. के मालिक हैं। आरोप है कि उन्होंने श्री अंबे ट्रेडर्स के मालिक हर्षित जायसवाल को स्क्रैप बेचा था, पर 9.25 लाख का भुगतान नहीं किया। उधर, वकील मेनका राव ने परिचित मड़ियांव निवासी कुलदीप कुमार विश्वकर्मा पर उधार लेकर 50 हजार हड़पने का आरोप लगाते हुए वजीरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।