fraudster put the teacher under house arrest and withdrew more than three lakh rupees from the account

Cyber Crime
– फोटो : FREEPIK

विस्तार


झांसी के साइबर अपराधियों द्वारा हाउस अरेस्ट कर खाते से रकम उड़ाने का एक और नया मामला सामने आया है। नंदनपुरा निवासी शिक्षिका रत्ना साहू ने रूम हीटर को ठीक करने के लिए गूगल पर नंबर सर्च किया था। गूगल पर मिले कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर उन्होंने फोन किया। दूसरी ओर से फोन रिसीव होने के बाद एक व्यक्ति उनकी शिकायत को पहले दर्ज करता रहा।

Trending Videos

इसके बाद उसने शिक्षिका को वीडियो कॉल की। अपनी नौकरी जाने का हवाला देते हुए साइबर अपराधी शिक्षिका को डेढ़ घंटे तक वीडियो कॉल पर उलझाये रहा। शिकायत दर्ज करने के एवज में उसने शिक्षिका से 5 रुपए भेजने को कहा। बताए गए नंबर पर रकम भेजते ही शिक्षिका के खाते से 3.15 लाख ट्रांसफर हो गए। इसके बाद फोन बंद हो गया। शिक्षिका ने घटना की शिकायत साइबर थाना पुलिस से की है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *