Fraudsters took away jewelry worth Rs 10 lakh by luring people with fake gold biscuits

agra police
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा में शादी में शामिल होकर खंदाैली जा रहीं दो महिलाओं को टप्पेबाजों ने जाल में फंसा लिया। धातु की बिस्किट और मुहर को सोने का बताकर ऑटो में बैठाकर ले गए। रुमाल सुंघाकर 10 लाख के गहने ले गए। घटना की बृहस्पतिवार को पुलिस से शिकायत की गई है।

Trending Videos

गांव शेरखां, खंदाैली निवासी शिवशंकर ने बताया कि वह चांदी की चेन बनाने की फैक्टरी में काम करते हैं। 4 दिन पहले पत्नी आस्था नगला मददे, बरहन निवासी माैसी मंजू तोमर के साथ भिंड, मध्य प्रदेश शादी में शामिल होने गई थीं। मंगलवार को आस्था और मंजू घर आ रही थीं। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद नगला किशनलाल आईं। यहां पर उनके रिश्तेदार रहते हैं। रात होने की वजह दोनों रुक गईं। बुधवार सुबह टेढ़ी बगिया पर आकर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। एक ठेल से अमरूद खरीदने लगीं। तभी एक युवक आया और सड़क से रुमाल उठाने लगा। 

उसके पास एक धातु का बिस्किट और मुहर थी। युवक कहने लगा कि सोने का बिस्किट है, इसे बेचना चाहता है। इनकी कीमत 40 से 45 लाख तक है। दोनों महिलाओं को अपनी को बातों के जाल में फंसा लिया। उन्हें ऑटो में बैठाने के बाद जलेसर रोड पर ले गया। तभी दो और युवक आ गए। 

उन्होंने महिलाओं को रुमाल सुंघा दिया। इसके बाद टप्पेबाज जो कहते गए, वो करती गईं। उनके गहने उतार लिए। बैग में भी गहने रखे थे। टप्पेबाज रुमाल में बिस्किट और मुहर पकड़ा चले गए। मंजू और आस्था को खंदाैली चाैराहे पर उतार दिया। दो घंटे बाद पता चलने पर परिजन को सूचना दी। थाना ट्रांस यमुना पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच में जुटी है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *