संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 27 Jul 2025 12:08 AM IST

Free legal services will be given to the families of defense personnel



कासगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नालसा वीर परिवार सहायता योजना के अंतर्गत जिला सैनिक बोर्ड पर विधिक सहायता क्लीनिक की स्थापना की। जिला जज ने फीता काटकर क्लीनिक का शुभारंभ किया। यह क्लीनिक रक्षा कर्मियों के परिवारों को निशुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है। जिला जज ने कहा कि वीर परिवारों को सहायता क्लीनिक के माध्यम से सक्षम कानूनी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। अपर जिला जज एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार तृतीय ने बताया कि रक्षा कर्मियों के परिवारों को विधिक सहायता के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। भूतपूर्व सैनिकों व उनके परिवार के लोगों को कानूनी सेवाएं निशुल्क सुलभ रहेंगी। इस दौरान कमांडर जगवीर सिंह व भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *