{“_id”:”69a09df7c8b618edeb0524ed”,”slug”:”free-medical-camp-for-deaf-patients-tomorrow-agra-news-c-25-1-agr1036-998404-2026-02-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: बधिर मरीजों के लिए निशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर कल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आगरा। दिव्यांग सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मथुरा के गोकुल के पास स्थित रमणरेती आश्रम के चिकित्सालय में बधिर मरीजों के लिए निशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर 28 फरवरी को लगेगा। मीडिया समन्वयक डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने बताया कि शीलादेवी गोपाल दास की स्मृति में लगने वाला शिविर सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक चलेगा। मरीजों के कानों की आधुनिक मशीन से जांच करने के बाद चयनित अधिकतम 45 मरीजों को सुनने की मशीन निशुल्क दी जाएगी। मरीज आधार कार्ड की फोटोकाॅपी, पासपोर्ट आकार का फोटो और अपने साथ एक तीमारदार जरूर लाएं। पहले के शिविर में मिली मशीन में कोई खराबी आ गई है तो वह पंजीकरण रसीद लेकर दिखा सकते हैं। शिविर में मशीन को ठीक भी किया जाएगा।
