
{“_id”:”69cd7e49ed1d9c4b6f0b1cd6″,”slug”:”free-nunchaku-training-camp-from-5th-agra-news-c-365-1-sagr1044-107255-2026-04-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: निशुल्क ननचाकू प्रशिक्षण शिविर पांच से”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आगरा। जिला ननचाकू संगठन के तत्वावधान में निशुल्क ननचाकू एवं थ्री-सेक्शन स्टाफ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 5 से 15 अप्रैल तक ताज रोड स्थित डॉ. ओम प्रकाश महेंद्रू पार्क में किया जाएगा। अध्यक्ष देवजीत घोष और महासचिव नितिन सोलंकी ने बताया कि यह शिविर पूरी तरह से निशुल्क है। इसमें किसी भी वर्ग के बच्चे भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में प्रारंभिक से लेकर उन्नत स्तर तक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना है।