संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 18 Aug 2024 12:49 AM IST

Free travel in roadways buses from 12 o'clock tonight

Trending Videos



कासगंज। रक्षा बंधन पर्व पर बहनों को बस यात्रा करने में दिक्कतें नहीं होंगी। बसों को लेकर उन्हें असुविधा नहीं होने पाए इसके लिए रोडवेज विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। दिल्ली और आगरा मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। रविवार की रात 12 बजे से सोमवार को रात 12 बजे तक बहनों के लिए रोडवेज बसों में यात्रा मुफ्त रहेगी। ई-टिकट मशीन में 24 घंटे के लिए शून्य बैलेंस पर टिकट बनाए जाने की व्यवस्था की गई है। रक्षा बंधन पर्व मनाने के लिए बहनें अपने भाइयों के यहां आएंगी। इससे यात्रियाें की भीड़ भी बढ़ेगी। इसको लेकर रोडवेज भी तैयार है। डिपो पर 96 बसें हैं। इन बसों को प्रमुख रूप से दिल्ली, आगरा, बरेली मार्गों पर संचालित किया जाएगा। रक्षा बंधन पर भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली मार्ग और आगरा मार्ग पर बसों की संख्या में इजाफा किया है। इसके अतिरिक्त बरेली मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। चालक परिचालकों को भी निर्देशित किया गया है कि बसों को हर स्टॉपेज से यात्रियों को लेकर चलें। बस संचालन प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि रक्षा बंधन पर्व पर 18 अगस्त की रात से 24 घंटे के लिए महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त रहेगी। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *