
फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने गुरू गोरक्षनाथ का दर्शन करने के बाद
– फोटो : स्त्रोत- गोरखनाथ मंदिर
विस्तार
फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किया। मंदिर की दिव्यता व भव्यता से अभिभूत त्रिपोने ने परिसर में स्थित सभी देव विग्रहों का दर्शन कर मत्था टेका।
उन्होंने गीताप्रेस, रामगढ़ताल क्षेत्र समेत गोरखपुर के कुछ प्रमुख स्थलों का भी भ्रमण किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इसे न्यू वेल डेवलप्ड सिटी (अच्छी तरह नव विकसित शहर) बताया। लॉरेंट त्रिपोने, भारत स्थित फ्रांसीसी दूतावास में प्रधान राजनीतिक काउंसलर के पद पर तैनात हैं।
वह निजी यात्रा पर गोरखपुर आए थे। इस दौरान रविवार सुबह वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु गोरखनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। परिसर के अन्य देव मंदिरों का दर्शन करने के साथ ही गोरक्षपीठ के पूर्व पीठाधीश्वरों महंत दिग्विजयनाथ महाराज, महंत अवेद्यनाथ महाराज की समाधि पर शीश झुकाया।
