आगरा। व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की कमी से जूझ रहे होटल-ढाबा और डेयरी संचालकों व हलवाइयों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने इनके लिए आवंटन कोटा बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सोमवार से आपूर्ति शुरू हो जाएगी। पहले 30 प्रतिशत कोटा था, जिसमें 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर कुल आवंटन 50 फीसदी कर दिया गया है।

शहर में एक हजार से अधिक होटल-रेस्तरां और ढाबे हैं। 2000 से अधिक हलवाई और 250 से अधिक डेयरी उद्यमी हैं। 15 दिन से व्यावसायिक गैस न मिलने से पेठा कुटीर उद्योग भी प्रभावित हैं। अब आपूर्ति बढ़ने से राहत की उम्मीद है।


अतिरिक्त आवंटन का इन्हें मिलेगा लाभ

– शहर के होटल-रेस्तरां व ढाबा संचालक

– औद्योगिक कैंटीन और फूड प्रोसेसिंग यूनिट।

– हलवाई और डेयरी उद्योग।

– राज्य सरकार द्वारा संचालित रियायती कैंटीन।

– प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो वाले छोटू सिलिंडर।


ये शर्तें भी लागू

– सभी व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के पास पंजीकरण कराना होगा। कंपनियां अब ग्राहक के सेक्टर और सालाना खपत का पूरा डाटाबेस रखेंगी।

– 50 फीसदी कोटे का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को अपने शहर की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के पास पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा।


कालाबाजारी पर होगी कारवाई

सामुदायिक रसोई और मजदूरों को दिए जाने वाले सिलिंडर का दुरुपयोग न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि आवंटन में वृद्धि के साथ ही घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग न होने पाए, इसका खास ध्यान रखें। कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। – अरविंद एम बंगारी, जिलाधिकारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें