
पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते फल विक्रेता
– फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित बस स्टैंड के पास फल विक्रेताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। ढकेल पर रखकर फल बेचने वालों का आरोप था कोतवाली पुलिस ने चालान के नाम 600 रुपये लिए हैं। इसके एवज में सौ रुपये की रसीद दी है।
नारेबाजी करते हुए फल विक्रेताओं ने 19 जुलाई को बताया कि वह बस स्टैंड के पास ढकेल पर तिरपाल लगा कर फल बेचते हैं। 19 जुलाई को कोतवाली पुलिस ने तिरपाल हटवा दिए। तराजू बाट भी छीन लिए। 600 रुपये लेकर 100 रुपये का चलाना काट दिया। शहीद पार्क के किनारे लगे हथठेले व फल विक्रेता पुलिस की कार्यशैली से काफी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि वह हाईवे के किनारे कई सालों से फल व अन्य सामान लगते चले आ रहे हैं। फल विक्रेता एकजुट होकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
पूरा मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जानकारी कर कुछ कहा जा सकता है।-रामप्रवेश राय, सीओ, सिटी।
