{“_id”:”69b718d3dbfb0e7a6c0986aa”,”slug”:”funds-to-reach-married-womens-accounts-soon-social-welfare-department-receives-funds-jhansi-news-c-11-jhs1019-756781-2026-03-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: विवाहिताओं के खाते में जल्द पहुंचेगी धनराशि, समाज कल्याण विभाग के पास पहुंचा फंड”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज़ एजेंसी
झांसी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं निकाह योजना के तहत जनपद में आयोजित विवाहिक समारोह में शामिल नवजोड़ों के खाते में जल्द ही धनराशि पहुंच जाएगी। समाज कल्याण विभाग के पास इसका फंड आ चुका है। औपचारिकता पूरी होने के बाद यह धनराशि खातों में भेज दी जाएगी।
हाल ही जनपद के मऊरानीपुर और झांसी में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुए थे। इसमें करीब 100 कन्याओं के विवाह मऊरानीपुर में और 175 के विवाह झांसी में हुए थे। 13 और पात्रों को धनराशि नहीं मिली थी। इन विवाहिताओं के लिए शासन ने फंड भेज दिया है। जिला स्तरीय समिति से अनुमोदन के बाद यह राशि संबंधित के खाते में पहुंच जाएगी। हर विवाहिता के खाते में 60 हजार रुपये पहुंचेंगे। गृहस्थी का सामान समारोह के दौरान ही दिया जा चुका है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने बताया कि इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
