G20 Summit in Varanasi PM Modi addressed said Maintaining development is collective responsibility

पीएम मोदी का संबोधन
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जी-20 सम्मेलन के तहत वाराणसी में सोमवार को आयोजित विकास मंत्रियों की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष वीडियो संबोधन हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि विकास को बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए भारत अपने अनुभव बांटने को तैयार है। पर्यावरण पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। हम नदियों, पेड़ों का सम्मान करते हैं।  

विदेश मंत्री एस जयशंकर की अध्यक्षता में वाराणसी के हस्तकला संकुल (टीएफसी) में विकास मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि  मैं लोकतंत्र की जननी के सबसे पुराने जीवित शहर (बनारस) में आप सभी का हार्दिक स्वागत करता हूं। यह जी-20 विकास मंत्रियों की बैठक के लिए सबसे सही स्थान है।

ये भी पढ़ें: भारत और दुनिया के लिए असाधारण है जी-20 में जनभागीदारी, वाराणसी में विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान

विकास लक्ष्यों में कोई पीछे न छूटे 

काशी सदियों से ज्ञान, चर्चा, वाद-विवाद, संस्कृति और अध्यात्म का केंद्र रहा है। इसमें भारत की विविध विरासत का सार है। मुझे खुशी है कि जी-20 समूहों के विकास का एजेंडा काशी तक भी पहुंच गया है। मेरा विश्वास है कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम सतत विकास लक्ष्यों को पीछे न जाने दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें