{“_id”:”676908d2f241180f0a0ae03d”,”slug”:”gahoi-gaurav-womens-wings-talent-festival-on-24th-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-458948-2024-12-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: गहोई गौरव महिला विंग का प्रतिभा उत्सव 24 को”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


झांसी। गहोई गौरव महिला विंग की बैठक रामनाथ गेड़ा हॉल मनु बिहार से आयोजित की गई। बैठक में संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा, संस्था अध्यक्ष जुगल किशोर सेठ उपस्थित रहे। अध्यक्षता महिला विंग अध्यक्ष वंदना पहारिया ने की।
उन्होंने बताया कि गहोई गौरव महिला विंग प्रतिभा उत्सव का आयोजन करती आ रही है। इसी शृंखला में 24 दिसंबर को आशीर्वाद गार्डन से दोपहर 3:30 से रात्रि 8:00 तक प्रतिभा उत्सव आयोजित कर रही है। इसमें गहोई समाज के बच्चे एवं महिलाएं प्रतिभाग करेंगे। संयोजिका प्रीति मिलन गुप्ता एवं अर्चना गुप्ता को बनाया गया है। प्रीति गुप्ता ने बताया की दोपहर दोपहर 4 बजे सलाद डेकोरेशन प्रतियोगिता महिलाओं के लिए आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम की संयोजिका कल्पना सेठ एवं सपना डेंगरे होंगी। संवाद