Gang involved in fake marriage and looting caught

महिलाओं समेत पकड़े गए गिरोह के सदस्य
– फोटो : पुलिस

विस्तार


पुलिस ने फर्जी शादी कर लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के तीन महिला समेत सात अभियुक्तों को महरावल स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों में दो अलीगढ़ और पांच बुलंदशहर जनपद से हैं। गिरोह से भारी मात्रा में लूटे हुए आभूषण, मोबाइल, फर्जी आधार कार्ड व नगदी  बरामद की गई है।

ऐसे लूटते थे

थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने सक्रिय संगठित गिरोह बनाकर लोगों को फंसाकर शादी कराने और ठगी करने वाले गिरोह को महरावल स्टेशन के पास से दबोच लिया है। जिसमें तीन महिलाओं समेत बुलंदशहर जनपद के पांच और अलीगढ़ जनपद के दो लोगों गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से धोखाधडी एवं ठगी से अर्जित आभूषणो एवं नकदी को बरामदग किया है। गिरोह का मुख्य सरगना प्रदीप शर्मा है, जिसके निर्देशन में अविवाहित पुरुषों को तलाश कर उनकी शादी गिरोह की महिला सदस्यों से कराकर ठगी की जाती थी। 

जालसाजी से आभूषण व नगदी ले ली जाती थी। सभी सदस्य आपस में आभूषण व नगदी को बांट लेते थे । गिरोह की महिला सदस्यों के अलग-अलग नाम व पते के फर्जी आधार कार्ड तैयार कर वर पक्ष को दिखाकर शादी की सभी रस्में पूरी की जाती थीं। शादी के दूसरे या तीसरे दिन गिरोह के अन्य सदस्य वर पक्ष के घर जाकर रस्म के अनुसार अपनी महिला साथी की विदा करा लाते थे। उसके बाद मोबाइल नम्बर व आधार कार्ड बदल देते थे । किसी भी आधार कार्ड का प्रयोग एक से अधिक बार नही किया जाता था । 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *