अमर उजाला ब्यूरो

Trending Videos

झांसी। पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के बदमाश गांव में जाकर अच्छे घरों की रेकी करते थे। इनकी तलाश में यूपी और एमपी पुलिस पिछले काफी समय से लगी थी लेकिन, शातिर बदमाश लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार करके उनके पास से लाखों रुपये के जेवरात बरामद किए हैं।

एसपी (सिटी) ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक शुक्रवार रात मोंठ रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान कुछ बदमाशों के माेंठ-समथर रोड से बुढ़ावली जाने वाले लिंक रोड पर मौजूद होने की बात मालूम चली। पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी करके भिंड के बरहा गिरावासा निवासी राजवीर कुशवाहा, भिंड के रमपुरा गांव निवासी पूरन यादव और दतिया के छाछपुरा गांव निवासी रोहित दोहरे को गिरफ्तार कर लिया जबकि रमपुरा गांव निवासी जीनू यादव और भिंड के बरउआ गांव निवासी कल्याण कुशवाहा भाग निकले।

पुलिस के मुताबिक गिरोह का मास्टरमाइंड राजवीर है। उसके ऊपर दतिया, भिंड, मोंठ, समथर समेत कई थानों में चोरी, डकैती के कुल 18 केस दर्ज हैं। इसी तरह पूरन यादव पर छह, रोहित दोहरे पर छह जबकि कल्याण कुशवाहा पर 16 मुकदमे दर्ज हैं। यह सभी बदमाश बेहद शातिर हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों रुपए के चोरी हुए गहने समेत अन्य वस्तुएं बरामद की हैं।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुरील, उपनिरीक्षक अश्वनी दीक्षित, आशीष धामा, नवाब सिंह समेत अन्य शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *