आगरा में तीन दिन से पानी का संकट जारी है। ये किल्लत आज भी झेलनी होगी। सिकंदरा में यमुना जल की रॉ-वाटर लाइन फट गई है, जिसकी मरम्मत जारी है।
{“_id”:”66ecf375bb7d77b0890bca3d”,”slug”:”ganga-water-not-available-in-agra-yamuna-water-line-also-burst-repairs-ongoing-2024-09-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पेयजल संकट: आगरा में नहीं मिला गंगाजल, यमुना जल की भी लाइन फटी; मरम्मत जारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पानी का पाइप लाइन टूटी
– फोटो : अमर उजाला
आगरा में पितृपक्ष में शहर के लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी लोगों को न गंगाजल मिला और न ही यमुना जल। सिकंदरा वाटरवर्क्स के पास कैलाश गांव में रॉ-वाटर की पाइपलाइन फट गई। मरम्मत का काम शुरू कराया गया है। मगर, गंगाजल के लिए लोगों को और इंतजार करना होगा। शुक्रवार रात तक ही गंगाजल आ पाएगा और शनिवार तक घरों में मिलने के आसार हैं।
सिकंदरा और जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से गंगाजल की आपूर्ति तीन दिनों से ठप है। आरओ प्लांट पर कैंपरों की मांग बढ़ी है। पीपलमंडी के पार्षद रवि माथुर ने बताया कि लोगों को एक-एक बाल्टी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। बाग फरजाना के पार्षद शरद चौहान ने बताया कि टैंकर भी नहीं मिल पा रहे हैं।