संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 01 Nov 2024 10:33 PM IST
सोरोंजी। प्रकाश और समृद्धि का पर्व दिवाली तीर्थनगरी में दो दिन लगातार उल्लास के सा मनाया गया। हरि की पौड़ी दीपमाला सहित अन्य मंदिरों पर दीप सजाए गए।
लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों में लक्ष्मीजी का पूजन किया। पूजन से पूर्व अपने घरों के मंदिरों को गैंदा गुलाब के पुष्पों व इलेक्ट्रिक झालरें डालकर सजावट की। तीर्थनगरी के वराह मंदिर, सोमेश्वर मंदिर, भगीरथी गंगा मंदिर, द्वारिकाधीश, बटुकनाथ मंदिर, रघुनाथजी मंदिर, बालाजी दरबार, पंच महाशक्ति, 84 घंटे वाली माता मंदिर आदि मंदिरों दीप जलाए गए। प्रभु को खील, खिलौने, मिष्ठान अर्पित किए। हरि की पौड़ी किनारे भी श्रद्धालुओं ने रंगोली सजाकर दीपक प्रज्जवलित कर दीपामलाएं सजाईं। दीपों से झिलमिलाती हरि की पौड़ी का दृश्य बड़ा ही मनोरम रहा।