{“_id”:”66b84318a40e56c1de0d0a32″,”slug”:”gas-leak-caused-a-huge-explosion-house-collapsed-with-a-cloud-of-fire-mother-and-son-died-two-injured-2024-08-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun: गैस रिसाव से हुआ जोरदार धमाका, आग के गुबार के साथ गिरा मकान, मां-बेटे की मौत और दो घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अस्पताल में भर्ती घायल
– फोटो : amar ujala
विस्तार
जालौन जिले के कोंच में एक पक्के मकान में गैस रिसाव के कारण विस्फोट हो गया, जिससे लेंटर गिर गया। मकान में सो रहे दंपती और उनके दो बच्चे लेंटर के नीचे दब गए। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं, पिता और बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है।
मेहलूआ गांव के अखिलेश यादव (32) पुत्र अवधेश यादव अपने परिवार के साथ एक पक्के मकान में रहते थे। शनिवार रात को वे अपनी पत्नी मोहिनी (30), बेटी अदिति (12) और बेटे देव (6) के साथ सो रहे थे। रात में सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था, लेकिन किसी को इसका पता नहीं चला।
रविवार सुबह लगभग पांच बजे मोहिनी उठी और लाइट न आने के कारण लालटेन जलाने के लिए लाइटर का जलाया। जैसे ही उसने लाइटर जलाया, पूरे कमरे में गैस फैल चुकी थी और अचानक एक जोरदार धमाका हुआ। गैस रिसाव के कारण बने इस आग के गुबार से मकान की दीवारें चटक गईं।
