{“_id”:”67607a2c51c4bc53c80ac4c1″,”slug”:”gaushala-operators-will-now-have-to-keep-records-of-dead-cows-as-well-mathura-news-c-369-1-mt11004-122225-2024-12-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mathura: गोशाला संचालकों के लिए जारी हुआ नया आदेश, अब मृत गायों का भी रखना होगा रिकाॅर्ड”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मार्ग किया जाम – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा मार्ग स्थित धोरैरा के जंगल में मृत मिले गोवंश और उनके अवशेष पर गोरक्षकों द्वारा किए गए हंगामा के बाद पशु चिकित्सा विभाग ने गोशालाओं के लिए एसओपी जारी की है। इसमें गोशाला में गोवंश के मरने पर उसके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया एक मानक के अनुरूप करनी होगी। इसका रिकाॅर्ड गोशाला संचालकों को रखना होगा।
Trending Videos
गोशाला संचालकों और गोपालकों द्वारा जंगल में खुले में गोवंश के शव को डाले जाने का मामला सामने आने के बाद मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विपिन कुमार गर्ग ने सभी गोशालाओं को एसओपी जारी की है। उन्होंने बताया कि यदि गोशाला में किन्ही कारण गाय मर जाती है तो उसका रिकॉर्ड रखना होगा। उसके अंतिम संस्कार संबंधी जानकारी विभाग को देनी होगी।
गोशाला संचालकों को हिदायत दी गई है कि गोवंश का अंतिम संस्कार नियत स्थान पर मानकों के अनुरूप किया जाए। इसमें दो मीटर गहरा गड्ढा खोदकर उसमें मृत गोवंश के साथ नमक और चूना डालकर अंतिम संस्कार किया जाए। इसके अलावा गोवंश को पर्याप्त चारा और समय के अनुसार खाद्य वस्तुएं दी जाएं। मानक के अनुरूप कार्य नहीं करने पर ऐसे गोशाला संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।