
महाप्रबंधक ने परखी व्यवस्थाएं।
– फोटो : amar ujala
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। झांसी रेल मंडल के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शनिवार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक रविंद्र गोयल झांसी स्टेशन पहुंचे। क्रू लॉबी पहुंचकर लोको पायलटों से सुरक्षित रेल संचालन को लेकर बात की। मानसून में रेल संचालन के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए कहा। डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा समेत रेल अधिकारियों से रेल संरक्षा पर बैठक की।
इससे पहले महाप्रबंधक ने महोबा से झांसी तक दूसरी लाइन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। जिसमें विशेष ट्रेन के कोच की पिछली खिड़की से उन्होंने रेलमार्ग के दोहरीकरण, सिग्नल, ओएचई, विद्युत व्यवस्था, स्टेशन पर यात्री सुविधा का जायजा लिया। डीआरएम कार्यालय सभागार में हुई बैठक में जीएम ने सभी कार्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीआरएम परिचालन आरडी मौर्या, एडीआरएम इंफ्रा विवेक मिश्रा, वरिष्ठ मंडल अभियंता आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट नीरज भटनागर, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल अभियंता पूर्व आयुष श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता सामान्य नितिन गुप्ता मौजूद रहे।
