
जर्मन इंफ्लुएंसर
– फोटो : Instagram/noelgoescrazy
विस्तार
आगरा में जर्मनी के इंफ्लुएंसर नोएल रॉबिन्सन ने ताजमहल में रील बनाई और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। काम डाउन बॉय के नाम से मशहूर रॉबिन्सन की रील को लाखों लोग देख चुके हैं। ताजमहल में वह एक पंजाबी गाने पर डांस करते दिख रहे हैं।
नोएल ने रील में कुर्ता-पायजामा पहना है और सिर पर हैट पहने हैं। इस मामले में एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल का कहना है कि ये वीडियो कब का है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
