{“_id”:”671165aafce12f12260819c4″,”slug”:”get-the-house-tax-corrected-today-in-the-municipal-corporation-camp-lucknow-news-c-13-1-lko1029-918232-2024-10-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: नगर निगम के शिविर में आज सही कराएं गृहकर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। गृहकर की गड़बड़ियां दूर करने के लिए नगर निगम का समाधान शिविर शुक्रवार को मुख्यालय के त्रिलोकनाथ सभागार में लगेगा। सुबह 10 से दोपहर 01 बजे तक समस्याएं सुनी जाएंगी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि किसी का गृहकर गलत बढ़ गया है तो पुराना बिल, मकान की रजिस्ट्री और बढ़े टैक्स का बिल लाए। मकान की सामने से फोटो भी मोबाइल में खींचकर लाएं, ताकि पता चले कि मौके पर कितनी मंजिल का निर्माण है। यदि किसी का टैक्स व्यावसायिक हो गया तो वह भी रजिस्ट्री के साथ मकान के सामने की फोटो खींचकर लाए।
