संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Thu, 17 Oct 2024 11:53 PM IST

Getting brass designer clothes is becoming the first choice of women

Trending Videos



मैनपुरी। समय के साथ करवाचौथ मनाने का तरीका बदलता जा रहा है। अब पीतल के करवा महिलाओं की पसंद बन रहे हैं। दुकानदारोंं ने महिलाओं की पसंद को देखते हुए ही दुकानों पर पीतल के करवा का भंडारण किया है। पूजा करने के लिए बाजार में दुकानों पर उपलब्ध स्टील की थाली भी महिलाओं की पसंद बनी हुई है।

Trending Videos

पति की दीर्घायु की कामना के लिए समय बदलने के साथ ही पूजा करने का तरीका भी बदल गया है। समय के साथ ही अब पीतल के करवा महिलाओं की पसंद बन चुके हैं। बाजार में बर्तनोंं की दुकानों पर पीतल के कई तरह के करवा उपलब्ध हैं। पीतल के करवा दुकानों पर 200 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक के मिल रहे हैं।

दुकानदारों की मानें तो 500 से 1000 रुपये तक की कीमत वाले करवा महिलाएं ज्यादा खरीद रही हैं। पूजा करने के लिए स्टील की थाली बाजार में 150 रुपये से लेकर 700 रुपये तक की उपलब्ध है। थाली में छलनी के साथ ही पूजा करने के लिए दीपक भी हैं। महिलाओं को 300 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की थाली ज्यादा भा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें