Ghat will be built on eleven stairs on the side of Taj ADA is waiting for NOC

ग्यारह सीढ़ी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा में ग्यारह सीढ़ी और एत्माउद्दौला के पास यमुना किनारे पर नए घाट बनाने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण को अनापत्ति (एनओसी) का इंतजार है। नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) को एनओसी के लिए आवेदन भेजा है। एनओसी मिलने के बाद एत्माउद्दौला व ग्यारह सीढ़ी घाट पर लाइटिंग, वॉक वे व सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

Trending Videos

ग्यारह सीढ़ी से ताजमहल का अलग ही नजारा दिखता है। इसे विकसित करने के लिए लंबे समय से कवायद चल रही है। लेकिन, योजना धरातल पर परवान नहीं चढ़ पा रही। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने ग्यारह सीढ़ी पार्क को पर्यटकों के लिए आकर्षण स्थल की तरह विकसित करने के निर्देश दिए थे। एडीए ने करीब 9 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी बनाया था।

एडीए उपाध्यक्ष अनीता यादव ने बताया कि एनएमसीजी से एनओसी मिलने के बाद ही घाट निर्माण का काम शुरू होगा। यहां पर्यटकों के बैठने के लिए मंडप व आकर्षक जालीदार अस्थायी आकर्षण विकसित होंगे।

अधर में टेंट सिटी का ख्वाब

ग्यारह सीढ़ी पार्क में एडीए ने ग्लेपिंग साइट (टेंट सिटी) बसाने की योजना बनाई थी। वह एक साल से अधर में है। टेंट सिटी के लिए नीरी की टीम ने सर्वे भी किया था। इसे आगरा में पर्यटकों को रोकने के लिए बड़ा प्रयास माना जा रहा था, लेकिन ख्वाब पूरा नहीं हो सका।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें