घाटमपुर के कठेठा गांव में नौवीं के छात्र प्रतीक उर्फ कृष्णा (15) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वह शनिवार दोपहर घर से 500 मीटर की दूरी पर अपने खेत देखने गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर पिता संतोष सिंह खेत पर पहुंचे और बेटे की तलाश की। उन्हें बेटे का शव नाले में मिला। उसके गले में लोकर का नाड़ा कसा हुआ था। हत्या की सूचना पर घरवालों ने हंगामा किया। पुलिस ने गांव के पिता पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

कठेठा निवासी संतोष कुमार का इकलौता बेटा प्रतीक बरौली स्थित आजाद इंटर कॉलेज में नौवीं कक्षा का छात्र था। घर में बड़ी बहनें राधा (18) व सोना (17) हैं। प्रतीक दोपहर करीब तीन बजे साइकिल लेकर खेत गया था। कई घंटे बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं आया। संतोष सिंह उसे देखने के लिए खेत की तरफ गए। उन्हें साइकिल स्टैंड पर खड़ी मिली, जबकि बेटा कहीं नजर नहीं आया। उसको कई बार आवाज दी। इसके बावजूद प्रतीक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

उन्होंने सिंचाई वाले नाले के पास जाकर तलाश किया तो वहां बेटा गिरा हुआ मिला। उसे हिलाया डुलाया, लेकिन शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। उन्होंने शोर मचाया। किशोर के गर्दन में लोअर का नाला कसा हुआ था। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने जांच की। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर आ गई। घटनास्थल से साक्ष्य लिए गए। किशोर की हत्या पर घरवाले और ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की। मां सारिका सरसौल स्थित मायके गई हुई थीं। हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए हंगामा किया। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घरवालों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। डीसीपी ने बताया कि संतोष सिंह की तहरीर पर गांव के बउरा और उसके बेटे प्रभाकर के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *