– त्योहार से पहले हुई कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर विधिक माप विज्ञान विभाग और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मिठाई की चार दुकानों में घटतौली पकड़ी गई। जबकि, मिलावट के शक में मिठाई की 23 दुकानों से खाद्य पदार्थों के 23 नमूने एकत्र किए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर विधिक माप विज्ञान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक दयाराम गुप्ता ने अपनी टीम के साथ मिठाई की 22 दुकानों की जांच की। इस दरम्यान बरुआसागर स्थित न्यू पांडेय मिष्ठान भंडार में एक किलोग्राम मिठाई की तुलाई पर 124 ग्राम कम पाई गई। इसी प्रकार, न्यू प्रथम राज स्वीट्स पर एक किलो में 130 ग्राम मिठाई कम पाई गई। जबकि, मे. अग्रसेन स्वीट्स भंडार व बंदो मिष्ठान भंडार पर एक-एक किलो मिठाई की तुलाई पर 100-100 ग्राम कम मिली। सभी दुकानों के संचालकों को नोटिस जारी किए जाएंगे।

वहीं, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार की अगुवाई में बनाई गईं तीन टीमों ने जिले के अलग-अलग बाजारों में 23 मिठाई की दुकानों पर जांच की। इस दरम्यान मिलावट के शक में खोआ, पेड़ा, बर्फी, छेना रसगुल्ला, बूंदी के लड्डू, बेसन के लड्डू, पेठा, दूध, बर्फी आदि के 23 नमूने इकट्ठे किए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। त्योहार के दौरान विभागीय टीमों द्वारा की गई कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें