09:18 AM, 23-Nov-2024

भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा को पहले राउंड में मिले 3625 वोट। वह तीन हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सपा के सिंह राज जाटव उन्हें 560 वोट मिले हैं।

08:58 AM, 23-Nov-2024

गाजियाबाद में गोविंदपुरम अनाज मंडी मतगणना स्थल पर ईवीएम से काउंटिंग हो रही है।

08:42 AM, 23-Nov-2024

Ghaziabad By Election Result: ईवीएम से गिनती शुरू

गाजियाबाद उपचुनाव में ईवीएम से गिनती शुरू हो गई है।

08:33 AM, 23-Nov-2024

Ghaziabad bypoll Result: दोपहर दो बजे तक परिणाम आ जायेगा

सदर सीट पर हुए उप चुनाव में 33.30 फीसदी मतदान हुआ है। गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में 461,644 मतदाताओं में से 1,53000 लोगो ने 20 नवंबर को मतदान किया था। 119 मतदान केंद्रों के 507 बूथों पर मतदान हुआ। मतगणना स्थल पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी  डीएम इन्द्रविक्रम सिंह ने बताया कि दोपहर दो बजे तक परिणाम आ जायेगा। रुझान 9 बजे से आने लगेंगे। मतगणना के लिये 21 टेबल लगाई गई है। 25 राउंड में मतगणना होगी। बैलेट पेपर से पड़े वोटो की गिनती शुरू हो गई है। 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रमुख दलों में  भाजपा से संजीव शर्मा, सपा से सिंह राज जाटव, बसपा से परमानन्द गर्ग हैं।

08:01 AM, 23-Nov-2024

Ghaziabad Election Result: मतगणना को लेकर कड़ी सुरक्षा

गाजियाबाद उपचुनाव के लिए आज मतगणना होगी। जिसे लेकर सुरक्षा के पूरे इंताजम किए गए हैं।

07:45 AM, 23-Nov-2024

Ghaziabad chunav Result: 70 कर्मचारी करेंगे मतगणना

रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. संतोष उपाध्याय ने बताया कि 25 राउंड में मतगणना होगी जिसके लिए लगभग 70 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके लिए 21 टेबल लगे हैं। जिसमें एक आरओ और बाकी चार रिजर्व टेबल भी रहेगी। दो हॉल में मतगणना होगी। राजनीतिक पार्टियों के एजेंट के लिए हॉल में ही व्यवस्था की गई है।

07:31 AM, 23-Nov-2024

Ghaziabad chunav Result: गोविंदपुरम अनाजमंडी में मतगणना होगी

शुक्रवार को बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए और सभी की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई। लगभग 70 कार्मिक मतगणना कराएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे से गोविंदपुरम अनाजमंडी में मतगणना शुरू हो जाएगी। प्रेक्षक, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सहित सभी उम्मीदवारों, निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में सुबह 6:30 बजे स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। पहले बैलेट पेपर की मतगणना होगी इसके बाद ईवीएम की मतगणना की जाएगी।

07:24 AM, 23-Nov-2024

उप चुनाव में 14 प्रत्याशी मैदान में

सदर सीट पर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आज घोषित हो जाएगा। दोपहर तक तक पता चल जाएगा कि सदर विधायक का सेहरा किसके सिर बंधेगा। उप चुनाव में 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। गोविंदपुरम अनाज मंडी में मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

07:02 AM, 23-Nov-2024

इन उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

  • भाजपा: संजीव शर्मा
  • सपा : सिंहराज जाटव
  • बसपा : पीएन गर्ग
  • एआइएमआइएम : रवि गौतम
  • आजाद समाज पार्टी : सत्यपाल चौधरी,
  • हिंदुस्थान निर्माण दल : पूनम चौधरी
  • राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य) : धर्मेंद्र सिंह
  • सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी : पवन
  • राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी : गयादीन अहिरवाल
  • सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी : रवि कुमार पांचाल

निर्दलीय प्रत्याशी

  • विनय कुमार शर्मा
  • मिथुन जायसवाल
  • रुपेश चंद्र
  • शमशेर राणा

06:45 AM, 23-Nov-2024

पहले बैलेट पेपर की मतगणना होगी

सुबह आठ बजे से गोविंदपुरम अनाजमंडी में मतगणना शुरू हो जाएगी। प्रेक्षक, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सहित सभी उम्मीदवारों, निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में सुबह 6:30 बजे स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। पहले बैलेट पेपर की मतगणना होगी इसके बाद ईवीएम की मतगणना की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *