Ghazipur Triple Murder Husband, wife and son murdered by slitting their throats

घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के खिलवा कुसम्ही कला गांव में रविवार की रात पति-पत्नी और पुत्र की अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। एसपी ओमवीर सिंह के नेतृत्व में एसओजी टीम घंटों छानबीन करती रही, लेकिन हत्या के कारणों का पता नहीं लग सका। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

खिलवा गांव निवासी मुंशी बिंद (45) और पत्नी देवंती (40) घर के बाहर झोपड़ी में अलग-अलग चारपाई पर सो रही थी। जबकि पुत्र बड़ा रामशीष (20) घर में सो रहा था। वहीं छोटा पुत्र आशीष गांव पर आए आर्केस्ट्रा को देखने चला गया था। जब आशीष रात दो बजे घर आया तो देखा कि बाहर सो रहे माता पिता लहूलुहान मृत पड़े हैं, तो शोर मचाते हुए घर में सो रहे बड़े भाई को जगाने गया तो उसे भी मृत देख बिलख पड़ा। 

आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। जानकारी होते ही कुछ देर बाद एसपी ओमवीर सिंह छानबीन करने के साथ परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ में जुटे रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें