ठाकुर बांके बिहारी को रक्षाबंधन पर राखी भेजने वाली बहनों को रिटर्न गिफ्ट दिया जाएगा। इसके लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से प्रस्ताव रखा गया है।

श्रावणी सत्संग में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत।
– फोटो : श्रावणी सत्संग में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत।
विस्तार
रक्षाबंधन पर अपने भाई के स्वरूप ठाकुर बांके बिहारी को राखी भेजने वाली बहनों को मंदिर प्रबंधन की ओर से रिटर्न गिफ्ट भेजा जाए। इसमें इसमें आराध्य का आशीर्वाद रूपी कृपापत्र संदेश व यथा संभव प्रसाद आदि हो सकता है। इससे भेजने वाले को सेवा सामग्री के पहुंचने की जानकारी होगी औरआराध्य का शुभाशीष भी प्राप्त होगा।
