Girders being prepared for the elevated track of metro train in Runkata

रुनकता में मेट्रो ट्रेन के एलिवेटेड ट्रैक के लिए तैयार किए जा रहे गर्डर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा मेट्रो ट्रेन के एलिवेटेड ट्रैक के लिए गर्डर बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। रुनकता में लगे मिक्चर प्लांट में अभी तक 50 से अधिक गर्डर बन गए हैं। इनका भंडारण किया जा रहा है। ट्रैक के पिलर बनने के बाद इनको स्थापित कर दिया जाएगा।

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि रुनकता में मिक्चर प्लांट लगा है। इसमें एलिवेटेड ट्रैक के लिए जरूरी यू गर्डर, कैप गर्डर बनाए जा रहे हैं। इसमें 25-28 मीटर लंबाई और 165-172 टन तक वजन है। भंडारण किया जा रहा है। इनका इस्तेमाल पहले कॉरिडोर के आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा में किया जाएगा। इसमें आईएसबीटी सर्विस रोड पर बनेगा।

यहां से ट्रैक हाईवे के मध्य में आएगा और गुरु का ताल और सिकंदरा के बीच स्टेशन बनेगा। इसके लिए हाईवे की दोनों ओर की एक-एक लेन पर बैरीकेडिंग की जाएगी। बाकी के चार लेन से वाहनों का आवागमन होगा। दूसरे कॉरिडोर के लिए 14 स्टेशनों में किया जाएगा। भंडारण करने से तेजी से कार्य हो सकेगा।

ये भी पढ़ें –  UP: आगरा नगर निगम को लगा बड़ा झटका, यमुना प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट नाराज…देना होगा 58.39 करोड़ का मुआवजा

आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मिट्टी की जांच

मेट्रो ट्रेन का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। इसमें 14 स्टेशन हैं, जिसकी दूरी करीब 15 किमी है। इसके लिए आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मिट्टी की जांच की जा रही है। इसमें हर एक किमी की दूरी पर बैरीकेडिंग कर 15 मीटर गहराई तक मिट्टी का नमूना लेकर जांच कराई जाएगी। इसी के आधार पर पिलर की गहराई तय की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *