loader

Girl arrested for extorting money in the name of getting a job



संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। फर्जी दस्तावेज तैयार कर रुपये लेने और जाली नियुक्ति पत्र देने के मामले में वांछित युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवती का नाम मुकदमा की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया था।

थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम डोंगराकलां निवासी जगदीश कुशवाहा ने कुछ माह पूर्व आंगनबाड़ी में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर रुपये ऐंठने की शिकायत की थी। पुलिस ने बसंतराज गुप्ता उर्फ बंटू निवासी रावतयाना सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच-पड़ताल के दौरान साक्ष्य और बयानों के बाद पुलिस ने पाया कि इस धोखाधड़ी में पुष्पलता निवासी रेलवे हास्पिटल के पीछे मोहल्ला नेहरूनगर भी शामिल थी। बुधवार को नाराहट पुलिस ने आरोपी पुष्पलता को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें